Edited By meena, Updated: 31 Oct, 2022 12:48 PM

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह प्रांगण में बने शिव मंदिर में पूजा करते समय एक महिला झुलस गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि जयपुर की शोभा कौर दीया लगा रही थी
उज्जैन(विशाल सिंह): विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह प्रांगण में बने शिव मंदिर में पूजा करते समय एक महिला झुलस गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि जयपुर की शोभा कौर दीया लगा रही थी उसी दौरान उसके कपड़ों में आग लग गई। इस दौरान कपड़ों में आग बुझाते बुझाते उसके हाथ झुलस गए हैं।
घायल महिला जयपुर की रहने वाली है जो परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लेने आई थी। उसी दौरान महाकाल मंदिर प्रांगण में बने शिव मंदिर में दीपक लगा रही थी उस दौरान यह घटना हुई है। आग की घटना से माहौल में अफरा तफरी मच गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।