Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Feb, 2024 10:35 AM

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में खेत में काम कर रहे किसान को हाथी ने कुचल दिया।
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में खेत में काम कर रहे किसान को हाथी ने कुचल दिया। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ से अनूपपुर होते हुए हाथियों का दल शहडोल पहुंचा। हाथियों के दल ने एक किसान को कुचल दिया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।
यह घटना वन परिक्षेत्र के ग्राम बरगवा की है। सुरेश नाम का किसान जंगल के पास अपने खेत में काम कर रहा था। इस दौरान हाथी ने उसे कुचल दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई थी। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचना दे दी थी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि कुछ समय से छत्तीसगढ़ से आए हाथियों के दल अनूपपुर, शहडोल ,उमरिया जिले में घूम रहे हैं। पिछले एक साल में शहडोल जिले में 10 से अधिक ग्रामीण हाथी के हमले से जान जा चुकी हैं। वन विभाग की टीम हाथी के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।