राज्यसभा जाने के लिए BJP नेताओं में भी मची होड़, आधा दर्जन पहुंचे दिल्ली, दलित चेहरे में ये हैं सबसे दमदार प्रत्याशी

Edited By Desh Raj, Updated: 29 May, 2026 10:22 PM

fierce race has broken out among bjp leaders to enter in rajya sabha

राज्यसभा की 26 सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा। इनमें मध्य प्रदेश की तीन सीटें भी शामिल हैं। भाजपा के कब्जे वाली दो सीटों पर अभी केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन और डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी सांसद हैं। वहीं, कांग्रेस की एक सीट पर दिग्विजय सिंह दूसरी...

(भोपाल): राज्यसभा की 26 सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा। इनमें मध्य प्रदेश की तीन सीटें भी शामिल हैं। भाजपा के कब्जे वाली दो सीटों पर अभी केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन और डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी सांसद हैं। वहीं, कांग्रेस की एक सीट पर दिग्विजय सिंह दूसरी बार के सांसद हैं।

लाल सिंह आर्य के जरिए दलित समीकरण साधने की तैयारी

अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का नाम भी प्रमुख दावेदारों में शामिल है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल पूरा होने की स्थिति में संगठन उन्हें नई जिम्मेदारी दे सकता है। भाजपा दलित वर्ग में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए उन्हें राज्यसभा भेजने पर विचार कर सकती है। आर्य ने दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है और अपनी संभावनाओं को लेकर अवगत कराया है।

पिछले कई दिनों मे आधा दर्जन से अधिक नेता पहुंच चुके हैं दिल्ली

पिछले कई दिनों के भीतर आधा दर्जन से अधिक नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और संघ पदाधिकारियों से मुलाकात की है। इनमें पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, अरविंद भदौरिया, नरोत्तम मिश्रा और कैलाश विजयवर्गीय जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

दावेदार नेताओं का तर्क है कि उन्हें राज्यसभा भेजे जाने से भाजपा को आगामी नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत और विधानसभा चुनावों में राजनीतिक लाभ मिलेगा। यही कारण है कि जातीय, क्षेत्रीय और संगठनात्मक समीकरणों को आधार बनाकर सभी नेता अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी भाजपा का बड़ा आदिवासी चेहरा है। बड़वानी जिले के रहने वाले सोलंकी आदिवासी क्षेत्रों में लंबे समय से संघ का काम करते आ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!