कोर्ट का सख्त रुख, 10 महीने बाद जेल पहुंचा BJP नेता, कोर्ट ने जमानत की खारिज

Edited By Desh Raj, Updated: 23 Jul, 2026 07:06 PM

accused bjp leader lands in jail after 10 months

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बीजेपी नेता को बड़ा झटका लगा है। दरअसल धनोरा के देवरी टीका में 10 महीने पहले लूट और जबरन वसूली मामले में बीजेपी नेता की  नियमित जमानत को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

(सिवनी): मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बीजेपी नेता को बड़ा झटका लगा है। दरअसल धनोरा के देवरी टीका में 10 महीने पहले लूट और जबरन वसूली मामले में बीजेपी नेता की  नियमित जमानत को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जयंत डेहरिया की नियमित जमानत कोर्ट ने खारिज कर दी है।  द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ललित झा की अदालत ने जयंत डेहरिया की नियमित जमानत याचिका खारिज करके झटका दे दिया है।

फरियादी पक्ष की ओर से अधिवक्ताओं ने जमानत का विरोध किया था। कोर्ट में आरोपी के 10 महीने फरार रहने का हवाला देकर जमानत नहीं देने का विरोध किया था। 15 जुलाई को आत्मसमर्पण करने के बाद आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।

क्या है मामला?

आपको बता दें कि पीड़ित प्रदीप दुबे  की जमीन  पर अवैध तरीके से निर्माण के दौरान आरोपियों ने दुबे पर जानलेवा हमला किया था।  इस वारदात के बाद सनसनी मच गई  थी। यह पूरी घटना उनकी कार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इशी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई थी। लिहाजा अब मुख्य आरोपी BJP नेता जयंत डेहरिया  जमानत खारिज कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!