सवारियों से भरी चलती बस में लगी आग, मची अफरा तफरी, मिनटों में जलकर हुई खाक

Edited By meena, Updated: 08 Jun, 2026 03:20 PM

fire breaks out in a moving bus full of passengers chaos ensues

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में यात्रियों से भरी एक निजी बस में अचानक आग लग गई। चालक और बस कर्मियों की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया...

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में यात्रियों से भरी एक निजी बस में अचानक आग लग गई। चालक और बस कर्मियों की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुरैना से पोरसा जा रही एक निजी यात्री बस कल देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-552 पर ग्राम गंजरामपुर के समीप पहुंची थी। इसी दौरान बस के इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोका और बस कर्मियों की सहायता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर खाक हो गया।

आग लगने की सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस और दमकल दल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इंजन में आई तकनीकी खराबी माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!