उज्जैन में पहली बार श्रीमहाकाल महोत्सव का आयोजन, दिखेगा सोमनाथ जैसा भव्य नजारा

Edited By meena, Updated: 13 Jan, 2026 06:19 PM

for the first time the shri mahakal festival is being organized in ujjain

उज्जैन की पावन धरती पर आस्था, संस्कृति और स्वाभिमान का भव्य संगम देखने को मिलेगा। भारतवर्ष के स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत पहली बार श्रीमहाकाल महोत्सव का आयोजन 14 से 18 जनवरी

उज्जैन (विशाल सिंह) : उज्जैन की पावन धरती पर आस्था, संस्कृति और स्वाभिमान का भव्य संगम देखने को मिलेगा। भारतवर्ष के स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत पहली बार श्रीमहाकाल महोत्सव का आयोजन 14 से 18 जनवरी 2026 तक उज्जैन में किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक महोत्सव का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।

श्रीमहाकाल महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिव चेतना, लोक परंपरा और वैश्विक सांस्कृतिक संवाद का अद्भुत उत्सव होगा। इस अवसर पर श्रीमहाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की पुनर्संयोजित वेबसाइट का लोकार्पण तथा महाकाल सृष्टि नामक यूट्यूब सीरीज का शुभारंभ भी किया जाएगा।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि यह महोत्सव मुख्यमंत्री के विरासत से विकास के संकल्प को साकार करता है। महोत्सव में शास्त्रीय और लोक, परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन, सिद्धार्थ और शिवम् शिव-केंद्रित प्रस्तुति देंगे। वहीं सोना महापात्रा, द ग्रेट इंडियन कायर, विपिन अनेजा और श्रेयस शुक्ला जैसे कलाकार मंच को भव्यता प्रदान करेंगे।

महोत्सव की विशेष पहचान जनजातीय लोक कला होगी। प्रतिदिन शहर के विभिन्न स्थलों से निकलने वाली कला यात्राएं श्रीमहाकाल महालोक तक पहुँचेंगी। साथ ही इंडोनेशिया और श्रीलंका के नाट्य दलों की सहभागिता भारत की प्राचीन सांस्कृतिक कड़ियों को वैश्विक मंच पर पुनः सजीव करेगी। श्रीमहाकाल महोत्सव उज्जैन को केवल धार्मिक तीर्थ ही नहीं, बल्कि एक वैश्विक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!