हरदा में पीड़ितों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह, बोले - प्रशासन सजक होता तो हादसा टाला जा सकता था..

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Feb, 2024 10:36 AM

former chief minister of madhya pradesh digvijay singh reached harda

ध्य प्रदेश के हरदा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पटाखा फैक्ट्री परिसर के पीछे के मकानों का निरीक्षण किया।

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पटाखा फैक्ट्री परिसर के पीछे के मकानों का निरीक्षण किया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को घटनास्थल पर जाने से पुलिस और प्रशासन ने रोक दिया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कलेक्टर से बात की और मोबाइल पर चर्चा के बाद उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह हादसा आसानी से टाला जा सकता था यदि प्रशासन तंत्र सजक रहता।

PunjabKesari

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि नियमों की अनदेखी को लेकर कलेक्टर ने लाइसेंस रद्द कर दिया था लेकिन आयुक्त नर्मदापुरम ने कलेक्टर का आदेश निरस्त कर दिया और एक महीने बाद फैक्ट्री चालू हो गई थी। फैक्ट्री चलती रही प्रशासन क्या कर रहा था। प्रशासनिक विफलता का यह एक जीता जागता उदाहरण है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री कमल पटेल इस मामले को लेकर राजनीतिक बातें करते हैं तो यह पूरी जवाबदारी उन्हीं की है। उन्हीं के मंत्री रहने के दौरान यह फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चली है। दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की इस दौरान उन्होंने कहा हादसे में 60 परिवार प्रभावित हुए हैं। जब तक प्रशासन उनके क्षतिग्रस्त मकानों को फिर नहीं बना देता तब तक सभी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में रुकने की अस्थाई व्यवस्था करनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!