CAA के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों पर पूर्व सीएम शिवराज की प्रदेशवासियों से अपील

Edited By meena, Updated: 21 Dec, 2019 10:05 AM

former cm shivraj appeals to the state on the protests against the caa

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन और हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शन हुआ। तकरीबन सभी शहरों में हालात सामान्य हैं और कहीं कोई अप्रिय...

भोपाल: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन और हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शन हुआ। तकरीबन सभी शहरों में हालात सामान्य हैं और कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। हालांकि जबलपुर में प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और पुलिस पर पथराव किया गया जिससे हालात बेकाबू हो गए। ऐसी स्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से शांति की अपील की है।


शिवराज सिंह ने कहा कि सीएए ऐसे भाई-बहन, जिनका पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में जीवन ही सुरक्षित नहीं है, उनको सम्मान के साथ नई जिंदगी देने वाला नागरिकता कानून है। यह किसी के विरुद्ध नहीं है, चाहे वे किसी जाति, धर्म के हों। इसे ठीक से पढ़ें और मैं आप सभी से शांति रखने की अपील करता हूं।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!