Edited By meena, Updated: 04 Jul, 2026 03:58 PM

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) द्वारा मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में नगरीय प्रशासन विभाग के सेवानिवृत्त सहायक राजस्व निरीक्षक/मुख्य नगर पालिका...
नरसिंहपुर : आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) द्वारा मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में नगरीय प्रशासन विभाग के सेवानिवृत्त सहायक राजस्व निरीक्षक/मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) योगेंद्र कुमार ढिमोले के गाडरवारा और सिवनी जिले के लखनादोन ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों रुपये की बेनामी और आय से अधिक संपत्ति उजागर हुई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ईओडब्ल्यू के पुलिस उपाधीक्षक मंजीतसिंह ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर जांच की गई थी शुक्रवार सुबह दोनों ठिकानों पर छापा मार कर जांच की गई। उन्होंने शाम को बताया कि उसके पास दो करोड़ 36 लाख रुपए की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हुआ है, जिसके आधार पर प्रथम द्दष्टा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की जांच के बाद विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त कर ईओडब्ल्यू की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।