कांग्रेस पूर्व डिप्टी CM के बयान ने मचाई हलचल, बोले-मैं PCC चीफ बनने को तैयार,सबको साथ लेकर चलूंगा

Edited By Desh Raj, Updated: 07 May, 2026 07:53 PM

former deputy cm s statement creates stir says ready to become pcc chief

छतीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव ने एक बड़ा दावा किया है। उनके इस दावे से हलचल है। दरअसल सिंहदेव ने कहा है कि वो PCC की चीफ बनने के लिए तैयार हैं। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि

(अंबिकापुर): छतीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव ने एक बड़ा दावा किया है। उनके इस दावे से हलचल है। दरअसल सिंहदेव ने कहा है कि वो PCC की चीफ बनने के लिए तैयार हैं। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि  यदि पार्टी हाईकमान उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपता है तो वे इसे  संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मतलब साफ है कि  छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हैं, जिसके लिए उन्होंने ऐलान भी कर दिया है। सिंह देव ने कहा है कि यदि पार्टी उन्हें ये जिम्मेवारी सौंपती है तो वो सबको साथ लेकर चलेंगे और संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

संगठन के हर स्तर पर संवाद और समन्वय बढ़ाना लक्ष्य होगा-सिंहदेव

टीएस  सिंहदेव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए वो मेहनत करेंगे क्योंकि इसके लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना जरूरी है। वो सबको साथ लेकर चलेंगे, पार्टी और कार्यकर्ताओं में किसी तरह का भेदभाव  न पनपे वो इस दिशा में काम करने की कोशिश करेंगें। इस काम के लिए  उन्होंने कार्यकर्ताओं से संपर्क में रहने और सामूहिक नेतृत्व के फार्मूले पर जोर दिया।

TS सिंहदेव का बयान माना जा रहा महत्वपूर्ण

दरअसल छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आने वाले समय में संगठनात्मक फेरबदल की संभावना को देखते हुए टीएस सिंहदेव का यह बयान काफी अहम और बड़ा माना जा रहा है। टीएस सिंहदेव ने अपनी राजनीतिक ईच्छा को जाहिर करके बड़ा संदेश देने का काम किया है। उनके इस संकेत के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस में टीएस सिंहदेव ने अपनी ईच्छा का जाहिर करके सियासी गलियारों में हलचल ला दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!