मुख्यमंत्री मोहन ने ग्वालियर सड़क हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4 - 4 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान

Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Jul, 2025 04:35 PM

four people died in gwalior

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर में सड़क हादसे में पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्घटना में चार कांवड़ियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।

ग्वालियर। (अंकुर जैन): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर में सड़क हादसे में पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्घटना में चार कांवड़ियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर अपने चरणों में स्थान दें। मुख्यमंत्री ने मृतक के निकटतम परिवारजनों को राज्य शासन द्वारा चार-चार लाख की सहायता राशि की स्वीकृति दी है। 

गत रात्रि ग्वालियर के शिवपुरी लिंक रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में चार कांवड़ियों का निधन होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने अस्पताल जाकर दुर्घटना में घायल हुए दो कांवड़ियों का स्वास्थ्य हाल देखा तथा चिकित्सकों को बेहतर एवं नि: शुल्क इलाज करने के निर्देश दिए। इसके साथ कहा कि पीड़ितों को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

22 जुलाई 2025 को रात्रि 12:30 से 1 के मध्य शीतला माता मंदिर चौराहा ,शिवपुरी लिंक रोड पर घाटीगांव निवासी छह कांवड़ियों को एक अनियंत्रित कार द्वारा टक्कर मारे जाने से 4 कांवड़ियों की मृत्यु हो गई और 2 कांवड़िया घायल हैं। कार चालक मौक़े से फ़रार हो गया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्घटना में घाटीगांव निवासी मृतक  वकील पुत्र गिरवर- 40 , रमेश पुत्र पांडेय - 38 ,  दिनेश पुत्र बेताल - 21 एवं  छोटू पुत्र अंतराम - 18 वर्ष शामिल है तथा  दो कांवड़िया घायल हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!