पेशाब करने उठी महिला से आधी रात को गैंगरेप, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 11 May, 2022 11:52 AM

gangrape of woman who woke up to urinate at midnight

छतरपुर में महिला के साथ क्रूरता की हदे पार करते हुए 4 आरोपियों ने गैंगरेप किया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही सभी चारों आरोपियों को जटाशंकर के जंगल से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर में महिला के साथ क्रूरता की हदे पार करते हुए 4 आरोपियों ने गैंगरेप किया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही सभी चारों आरोपियों को जटाशंकर के जंगल से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना जिले के बिजवारा थाना क्षेत्र की है। जहां 9 अप्रैल 2022 को थाना बिजावर की एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि रात्रि में जब वह पेशाब करने के लिए घर से बाहर आई थी तभी गांव के चार व्यक्ति उसका मुंह दबा कर वहां से उठाकर एक निर्माणाधीन घर के अंदर ले गए जहां पर चारों ने उसका मुंह दबाकर बारी बारी से उसके साथ गलत काम किया जिससे थाना बिजावर पर पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर धारा 376 D, 366,342,323 IPC का मामला दर्ज किया गया था।

PunjabKesari

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विवेचना में लिया जहां महिला के साथ क्रूरतापूर्वक चार लोगों के द्वारा गैंगरेप होने से उक्त प्रकरण को SP सचिन शर्मा के द्वारा सभी चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस ने टीम बनाकर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। जहां मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर जटाशंकर के जंगल में घेराबंदी कर उक्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जहां उनके द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। जहां पुलिस ने चारों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के उपरांत न्यायालय में पेश कर उप जेल बिजावर में भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!