गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं से की LPG गैस कनेक्शन लौटाने की अपील,जाने क्यों आई आखिर ये नौबत?

Edited By Desh Raj, Updated: 30 Mar, 2026 04:12 PM

gas companies appeal to consumers to return lpg gas connections

ईरान इजराइल अमेरिका के युद्ध  के कई देशों के साथ भारत में भी LPG गैस और तेल सप्लाई में थोड़ा कमी आई है और ये चीजें बाधित हुई हैं। लेकिन अब गैस कंपनियां उफभोक्ताओं से LPG कनेक्शन को लौटाने की अपील कर रही हैं।

(भोपाल): ईरान इजराइल अमेरिका के युद्ध  के कई देशों के साथ भारत में भी LPG गैस और तेल सप्लाई में थोड़ा कमी आई है और ये चीजें बाधित हुई हैं। लेकिन अब गैस कंपनियां उफभोक्ताओं से LPG कनेक्शन को लौटाने की अपील कर रही हैं।  दरअसल इसके पीछे का कारण है  एलपीजी गैस संकट के बीच PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) के लिए प्रोत्साहित करना। PNG सप्लाई करने वाली कंपनियां स सीधे उपभोक्ताओं से संपर्क करने में जुट गई हैं और LPG कनेक्शन को लौटाने की अपील कर रही हैं।

PNG कनेक्शन लेने के लिए अपील  

‘LPG गैस संकट के बीच अब PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) सप्लाई करने वाली कंपनियां उपभोक्ताओं से संपर्क करने में लग गई हैं। इसके लिए कंपनियों ने कॉलोनियों और हाउसिंग सोसायटियों के पदाधिकारियों से फोन, मैसेज और अन्य माध्यमों से संपर्क करना शुरु कर दिया है। इस माध्यम से लोगों को पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए कहा जा रहा है ताकि LPG पर दवाब कम किया जा सके।

स्वेच्छा से एलपीजी कनेक्शन गैस डीलर के पास जमा कराने की अपील

मध्य पूर्व में जारी युद्ध औऱ अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण  LPG गैस आपूर्ति पर असर पड़ रहा है और आगे भी ये आशंका जताई जा रही है। इसलिए समय रहते ही समस्या के हल के लिए इस तरह की अपील की जा रही है। केंद्र सरकार ने गैस वितरण व्यवस्था को बैलैस करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

दरअसल सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं से अपील की है जिनके घरों में दोनों प्रकार के कनेक्शन हैं , मतलब कि  LPG और PNG दोनों प्रकार के गैस कनेक्शन हैं, वे अपनी मर्जी से एलपीजी कनेक्शन संबंधित गैस डीलर के पास जमा कर दें।

वैसे  पेट्रोलियम-एलपीजी संकट के बीच अब आपूर्ति राहत वाली है। बीते दिन अवकाश होने के बावजूद जिले की 50 एजेंसियों से 8000 से अधिक सिलेंडर की डिलीवरी की गई। जिला नियंत्रक के अनुसार, अधिकतम दो से तीन दिन में एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी का लक्ष्य तय है।  इसके साथ ही पेट्रोल पंपों पर भीड़ भी खत्म हो गई है। पेट्रोल पंपों को मांग के अनुरूप पेट्रोलियम की आपूर्ति जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!