एमपी 10वीं व 12वीं बोर्ड परिणाम में बेटियों ने मारी बाजी, CM मोहन बोले- सोलह साल का रिकॉर्ड टूटा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Apr, 2026 12:47 PM

girls outshine boys in mp 10th and 12th board results

भोपालः एमपी 10वीं व 12वीं बोर्ड परिणाम जारी हुआ है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम निवास से रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस दौरान कक्षा बारहवीं का 76.01 प्रतिशत कुल परिणाम रहा है। वहीं, दसवीं का 73.42% रहा है। प्रदेशभर में बेटों के मुकाबले बेटियों ने...

भोपालः एमपी 10वीं व 12वीं बोर्ड परिणाम जारी हुआ है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम निवास से रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस दौरान कक्षा बारहवीं का 76.01 प्रतिशत कुल परिणाम रहा है। वहीं, दसवीं का 73.42% रहा है। प्रदेशभर में बेटों के मुकाबले बेटियों ने मेरिट में अपनी जगह बनाई हैं। वहीं, इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 16 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025-26 में विद्यार्थियों ने कीर्तिमान स्थापित किया है। विगत 16 वर्षों में, 12वीं में इस बार सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम आया है। कहा कि निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं, अनुसूचित जनजाति वाले जिलों ने इस बार बोर्ड परीक्षा में कमाल दिखाया है। इसी के साथ ही सीएम ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। जिनके नंबर कम है और फेल हो गए हैं उनको भी फिर से परीक्षा देना का मौका मिलेगा। ऐसे छात्र-छात्राओं को चिंता नहीं करने के लिए कहा गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से यह संभव हो रहा है।

बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणामों में इस बार अनूपपुर जिले का परिणाम सबसे अच्छा रहा, जहां 98.8% छात्र पास हुए। मेरिट सूची में कुल 378 छात्र शामिल हैं, जिनमें 143 लड़के और 235 लड़कियां हैं। 10वीं कक्षा में पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने टॉप किया है, जिन्हें 500 में से 499 अंक मिले हैं। वहीं, 12वीं कक्षा में भोपाल की खुशी राय ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!