CM मोहन ने किया इन्फोसिस के इंदौर में विकसित नए परिसर का लोकार्पण,बोले-Indore बन रहा है मध्यभारत की टेक केपिटल

Edited By Desh Raj, Updated: 16 Sep, 2026 10:38 PM

cm mohan inaugurated info s new campus developed in indore

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर शहर उद्यमिता से लेकर नवाचार तक प्रदेश की आर्थिक राजधानी के साथ अब मध्यभारत की टेक केपिटल बनने की ओर अग्रसर है। इंदौर के पास पैशन, प्रोफेशन और पोटेंशियल की अद्भुत त्रिवेणी है।

(भोपाल): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर शहर उद्यमिता से लेकर नवाचार तक प्रदेश की आर्थिक राजधानी के साथ अब मध्यभारत की टेक केपिटल बनने की ओर अग्रसर है। इंदौर के पास पैशन, प्रोफेशन और पोटेंशियल की अद्भुत त्रिवेणी है। इंदौर का अर्थ इनोवेशन, न्यू एड स्किल्स, डिजिटल ट्रांसफार्मेशन अपॉर्च्युनिटीज, रिलायबल और एंटरप्रेन्योरशिप है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुख्यमंत्री निवास से इन्फोसिस प्रतिष्ठान द्वारा इंदौर में विकसित नए परिसर का लोकार्पण कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर, हर दौर में जो जरूरी होता है वह अवश्य करता है। इंदौर में विश्व स्तरीय अधोसंरचना के साथ दक्ष वर्कफोर्स उपलब्ध है। यह शहर टेस्ट से लेकर टेक्नोलॉजी का ब्रांड एम्बेसडर है। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान इंदौर को कौशल, आधुनिक तकनीक और ज्ञान की नई सौगात मिल रही है। अग्रणी आईटी कंपनी इन्फोसिस कंपनी के न्यू स्टेट-ऑफ-द- आर्ट सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का शुभारंभ एक विशेष उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सक्षम नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह भारत का स्वर्णिम समय है। अमेरिका जैसे देश भारत की निर्वाचन संस्था को आदर्श मानते हैं। वैश्विक उथल-पुथल के दौर में भारत प्रशिक्षित युवाओं की फौज के साथ दुनिया का युवा देश बना है। जहां पर्यावरण रक्षा और नई तकनीक को अपनाने के कार्य हो रहे हैं, वहीं सेमीकंडक्टर मिशन, आई मिशन और राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड जैसे अनेक नए मिशन भारत की प्रतिष्ठा में वृद्धि का माध्यम बने हैं। युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिला है।

मध्यप्रदेश ने अपनाई तकनीक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश टेक्नोलॉजी, डिजिटल इनोवेशन और नॉलेज बेस्ड इकोनॉमी का केंद्र बन रहा है। प्रदेश में सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2025 लागू की गई है। इंदौर में जहां आईआईटी, आईआईएम और आईटी पार्क हैं, वहीं उज्जैन को देश की अग्रणी साइंस सिटी और भोपाल को नॉलेज एंड एआई सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री  मोदी ने धार जिले में पीएम मित्र पार्क की बुनियाद रखी जहां 2 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में विभिन्न इकाईयां अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग कर विकास के नए द्वार खोलेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंन्फोसिस पदाधिकारियों को नए परिसर के विकास के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।  कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!