MP में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! 5 हजार होमगार्ड भर्ती की घोषणा, CM ने किया ऐलान

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Dec, 2025 01:10 PM

government job opportunity 5 000 home guard recruitment announced

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है! प्रदेश में आने वाले सिंहस्थ के आयोजन के लिए 5 हजार होमगार्ड की भर्ती की जाएगी।

भोपाल। मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है! प्रदेश में आने वाले सिंहस्थ के आयोजन के लिए 5 हजार होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। यह बड़ी घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होमगार्ड स्थापना दिवस पर की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती में बैगा, सहरिया, भारिया बटालियन भी शामिल होंगी। इसके साथ ही अदम्य साहस पुरस्कार की घोषणा भी की गई, जिसमें 10 टीमों को 51-51 हजार रुपये दिए जाएंगे। हर साल यह पुरस्कार जारी रहेगा।

सीएम ने यह भी कहा कि होमगार्ड जवानों को स्थाई आवास मिलेगा और दो महीने की सेवा बाध्यता को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने होमगार्ड की सराहना करते हुए कहा कि ये न पुलिस से कम हैं और न पुलिस से अलग, और हर आपात स्थिति में हमेशा तत्पर रहते हैं।

पिछले साल होमगार्ड्स ने 5 हजार से अधिक लोगों की जान बचाई, बाढ़ और अन्य आपदाओं में जलदूत की तरह कार्य किया युवाओं के लिए सुनहरा मौका: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इस भर्ती का इंतजार मत छोड़ें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!