इंदौर पहुंचे राज्यपाल मंगू भाई पटेल, यूरेशियन ग्रुप की मीटिंग को किया संबोधित

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Nov, 2024 03:47 PM

governor mangubhai patel reached indore

इंदौर जिले में चल रही यूरेशियन ग्रुप की बैठक में आज प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी शामिल हुए

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में चल रही यूरेशियन ग्रुप की बैठक में आज प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी शामिल हुए,शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया,इस दौरान उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की, ईएजी ग्रुप देशों की यह बैठक मनी लॉन्ड्रिंग एवं आतंकवाद को फंडिंग रोकने में मील का पत्थर सिद्ध होगी। सभी बड़े देशों को एकजुट होकर मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग को रोकने के लिए एकजुट होकर बड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। विश्व में आतंकवाद के पोषण पर नियंत्रण के लिए सभी ईएजी ग्रुप सदस्यों देशों का एकजुट होना बड़ा कदम है। 

भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। कार्यक्रम को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा की,धन शोधन और आतंकवाद को वित्त पोषण की रोकथाम के लिए यूरेशियन देशों का ग्रुप महत्वपूर्ण है। 

PunjabKesariउन्होंने कहा की भारत सरकार टेरर फंडिंग के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रही है। भारत में काला धन अधिनियम,आर्थिक अपराध को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए गए है और ये लगातार जारी हैं। बैठक में केंद्रीय वित्त विभाग के अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने भी कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी,इसके साथ ही कार्यक्रम में संभागायुक्त दीपक सिंह,कलेक्टर आशीष सिंह सहित तमाम जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!