नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पुलिस की कार्यशैली पर फिर उठाए सवाल, बोले,- बीजेपी नेताओं के इशारों पर ध्वस्त हो रही कानून व्यवस्था

Edited By Devendra Singh, Updated: 22 Jan, 2023 12:12 PM

govind singh rise question for law in order in madhya pradesh

नेता प्रतिपक्ष का बड़ा आरोप , आवाज उठाने वालों को थानों में दी जा रहीं है यातनाएं, थाने के अंदर के दिल दहलाने वाले फोटो भी जारी किए

ग्वालियर (अंकुर जैन): नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह (leader of opposition govind singh) ने एमपी पुलिस (mp police) पर अत्याचार का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष ने इसके लिए बीजेपी नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। गोविंद सिंह का आरोप है कि सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फंसाकर उन्हें थाने में थर्ड डिग्री से टॉर्चर किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने थाने में पिटाई का एक फोटो जारी करके गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले दतिया के एक लॉकअप और थाना प्रभारी के चैंबर का बताया।

एमपी में अघोषित इमरजेंसी! 

ग्वालियर पहुंचे गोविंद सिंह ने कुछ फोटो मीडिया में जारी करते हुए दावा किया है कि ये फोटो दतिया जिले के एक थानों के लॉकअप या थाना प्रभारी के चेम्बर के हैं। इन फोटो के जरिये उन्होंने कहा कि थानों में आम लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऐसे ही थर्ड डिग्री टॉर्चर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भय का वातावरण बना दिया गया है, कोई मुंह खोलने की हिम्मत न करे, इसलिए पुलिस से उत्पीड़न कराया जा रहा है।

PunjabKesari

प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट: गोविंद सिंह

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस उत्पीड़न में लगा दी गई है और प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कानून व्यवस्था चौपट है। श्योपुर से 3 चरवाहों को डकैत उठा ले गए। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विधानसभा में घोषणा करते हुए अपनी पीठ थपथपाते हुए कहते हैं, अब कोई डकैत नहीं बचा है। सब अमन चैन है। कह रहे थे रामराज्य है। क्या यही रामराज्य है? चरवाहों के परिजन तड़फ तड़फकर रो रहे है। कहां है पुलिस ? कहां है प्रशासन? दिन दहाड़े लूट और डकैती पड़ रही है।

अब तो उमा भारती ने भी स्वीकारा अवैध खनन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब तो खुद बीजेपी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी प्रतिबंधित घडियाल अभ्यारण्य में हो रहे रेत के गैर कानूनी उत्खनन को लेकर खुलकर बोल चुकी हैं। उन्होंने सरकार के दावों की कलई खोलकर हमारे आरोपों की ही पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि मैं युवा, छात्र और बेरोजगारों से इस आतताई सरकार के खिलाफ गोलबंद करने का आह्वान करता हूं।

सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को गंभीर धाराओं में जेल में ठूंस दिया जा रहा है

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भय का वातावरण है। न कोई स्वतन्त्रतापूर्वक बोल पा रहा है और न कहीं स्वतंत्रता से घूम पा रहा हैं। जो भी अपनी समस्याओं के लिए आवाज उठाता है, उसे गंभीर धारा लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाता है। थानों और जेल में उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है। जेल में फांसी घर वाले कमरे में कैद किया जाता है। 6 वाय 6 के कमरे में बन्द किया जाता है, उसे उसी में शौच, पेशाब करने को मजबूर किया जाता है, ताकि भविष्य में वह भयभीत रहे और सरकार के खिलाफ आवाज न उठाएं।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लगाये गम्भीर आरोपी

गोविंद सिंह ने प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर पुलिस से उत्पीड़ित कारवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बजरंग दल वाले पूरे प्रदेश में लूटमार और पिटाई कर रहे हैं। सिवनी में दो हत्याएं कर दी। आदिवासी क्षेत्र मंडला में महिलाएं रोती चीखती, मेरे पास आईं उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं।

राजा पटेरिया बीमार लेकिन नहीं मिल रहा इलाज

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि जेल में कैद कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को जेल में उत्पीड़ित किया जा रहा है। उन्हें बीमार होने के बावजूद इलाज नहीं दिया जा रहा है। उन्हें खराब खाना दिया जा रहा है और भीषण सर्दी के बावजूद पर्याप्त कपड़े नहीं पहनने दिए जा रहे है। यह सब सरकार और बीजेपी नेताओं के दबाव में किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!