300 सालों की परंपरा जारी, गुरु गोबिंद सिंह जी का नगर कीर्तन बुरहानपुर में धूमधाम से मनाया गया

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 25 Dec, 2025 08:24 PM

grand nagar kirtan marks 359th prakash parv of guru gobind singh ji in burhanpur

सरबंस दानी साहेब श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी का 359वां प्रकाश पर्व बुरहानपुर जिले में श्रद्धा, उत्साह और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में सिख संगत एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर...

बुरहानपुर (राजबीर सिंह): सरबंस दानी साहेब श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी का 359वां प्रकाश पर्व बुरहानपुर जिले में श्रद्धा, उत्साह और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में सिख संगत एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था का परिचय दिया।

PunjabKesari

नगर कीर्तन शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होता हुआ ऐतिहासिक पातशाही दशमी गुरुद्वारा साहेब पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान गुरु महाराज की पालकी का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नगर कीर्तन मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा चाय, पानी एवं नाश्ते की उत्तम व्यवस्था की गई, वहीं कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी पुष्प वर्षा कर पालकी का स्वागत-सत्कार किया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनमोहन बिंद्रा एवं गुरु सिख मॉल के डायरेक्टर रुपिंदर किर ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी का 359वां प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहेब में तीन दिनों तक शब्द कीर्तन, कथा तथा 24 घंटे चलने वाले लंगर का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में संगत लाभ ले रही है। गौरतलब है कि बुरहानपुर शहर में यह नगर कीर्तन 300 वर्षों से भी अधिक समय से निरंतर निकाला जा रहा है, जो यहां की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। इतिहास साक्षी है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। नगर कीर्तन में सभी समाज वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पुष्प वर्षा कर गुरु महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यह आयोजन बुरहानपुर में भाईचारे, श्रद्धा और एकता का संदेश देता नजर आया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!