खजराना मंदिर में भगवान को ठंड से बचाने के लिए ओढ़ाएं जा रहे हैं गर्म कपड़े

Edited By meena, Updated: 20 Dec, 2019 12:21 PM

hot clothes are being worn in khajrana temple to protect god from cold

प्रदेश के साथ साथ शहर में बढ़ती ठंड का असर आमजन के साथ मंदिराें में भी देखने को मिल रहा है। सबसे पहले पूजे जाने वाले भगवान गजानन को भी ठंड से बचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। इंदौर के विश्व प्रसिद्ध खजराना मंदिर में भगवान गणेश के साथ ही...

इंदौर(गौरव कांछल): प्रदेश के साथ साथ शहर में बढ़ती ठंड का असर आमजन के साथ मंदिराें में भी देखने को मिल रहा है। सबसे पहले पूजे जाने वाले भगवान गजानन को भी ठंड से बचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। इंदौर के विश्व प्रसिद्ध खजराना मंदिर में भगवान गणेश के साथ ही रिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ और उनके वाहन मूषक को भी ऊनी और गर्म पोशाक पहनाई जा रही है, हीटर जलाए जा रहे हैं।

PunjabKesari

मंदिर प्रांगण के सभी भगवानों के लिए ऊनी वस्त्र पहनाए जाते हैं। भगवान के भक्तों की ऐसी मान्यता है कि इंसानों के साथ ही भगवान को ठंड का एहसास होता है। 

PunjabKesari

खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के लिए खास तौर से ऊनी रजाई तैयार की गई है। माघ शीर्ष मास की ग्यारस से भगवान गणेशजी को ऊनी और कंबल की पोशाकें रोज रात 11 बजे धारण कराईं जाती हैं और सुबह 6 बजे इन्हें निकाल दिया जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!