बेवफाई से आहत प्रेमी ने उठाया घातक कदम,मरने से पहले बनाया वीडियो,कहा-"प्यार में लड़के ही जान देते हैं,उससे बहुत प्यार करता था

Edited By Desh Raj, Updated: 12 Jun, 2026 03:47 PM

hurt by infidelity lover takes fatal step makes before dying

इंदौर से एक  सनसनीखेज मामला सामने आया है।  प्यार में मिली बेवफाई से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।  मौत से पहले युवक लविश लश्करी ने वीडियो बनाकर अपने भाई को भी भेजा।

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर से एक  सनसनीखेज मामला सामने आया है।  प्यार में मिली बेवफाई से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।  मौत से पहले युवक लविश लश्करी ने वीडियो बनाकर अपने भाई को भी भेजा। वीडियो में युवक अपने दिल की कहानी बयान की है और दुखभरे शब्द बोले हैं।

"प्यार में लड़के ही जान देते हैं।"

वीडियो में युवक ने कहा कि  "प्यार में लड़के ही जान देते हैं।" युवक ने कहा कि डेढ़ से दो साल वो लड़की के साथ रहा और शादी करना चाहता था,लेकिन उसके घरवालों को जब इस रिश्ते का पता चला तो वो गुस्से मे आ गए। मैने लड़की से बहुत ज्यादा प्यार किया था और शादी करना चाहता था लेकिन उसके घरवालों ने मेरे प्यार को कैद कर दिया था। वीडियो में लड़का कह रहा है कि लड़कों के प्यार को साबित करने के लिए जान देनी पड़ती है और कुछ भी नहीं करता है।

खंडवा की युवती के साथ दो साल से लिव इन रिलेशन में था लविश

आपको बता दें कि  खंडवा निवासी युवती के साथ लविश दो साल से लिव इन रिलेशन में था। वो लड़की से बेहद प्यार करता था और शादी करना चाहता था लेकन जब लड़की के घरवालों को इस बात का पता चला तो युवती को उसके परिजन खंडवा ले गए और उसका फोन भी बंद कर दिया था। लविश इस चीज को सह नही पाया और पहले वीडियो बनाकर अपने दिल की बात बताई

परेशान होकर लविश ने की आत्महत्या

जब लड़की से लविश का मिलना नहीं हुआ तो वो परेशान हो गया और आत्महत्या कर ली। युवक ने अपनी प्रेमिका समेत पांच लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। लिहाजा पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपों के आधार पर संबंधित लोगों से पूछताछ भी पुलिस करेगी और मामले की तह तक जाने के कोशिश करेगी। ये घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर की है ।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!