Edited By meena, Updated: 30 Nov, 2022 03:38 PM

मंडला में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपनी सास और पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। दोहरे मर्डर से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना पर मवई पुलिस मौके पर पहुंची है।
मंडला(अरविंद सोनी): मंडला में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपनी सास और पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। दोहरे मर्डर से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना पर मवई पुलिस मौके पर पहुंची है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना मवई विकासखंड में ग्राम बहरमुंडा पौड़ी की है। जहां पति ने अपनी पत्नी और सास को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने यह घटना उस वक्त अंजाम दिया जब पत्नी और सास ग्राम झिगराघाट के जंगलों में लकड़ी काट रही थी। उसने मौके पर पहुंच कर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। जानकारी लगते ही मौके पर मवई पुलिस पहुंच गई है और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में जब एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह कंवर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि धार्मिक आस्था और पारिवारिक विवाद के चलते उक्त व्यक्ति द्वारा इस कृत्य को अंजाम दिया गया है फिलहाल मामले की जांच जारी है। आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं।