छत्तीसगढ़ में बारिश से बिगड़े हालात, दूल्हे दुल्हन को गोद में उठाकर पार करवाना पड़ा नाला

Edited By meena, Updated: 07 Aug, 2024 04:29 PM

in chhattisgarh the groom carried the bride in his arms

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजर में भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं...

बलौदाबाजार (अशोक टंडन) : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजर में भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। बलौदाबाजर के मल्लीन नाले में भी बरसात के चलते पानी का बहाव एकाएक बढ़ गया। ऐसे में एक दूल्हा-दुल्हन को गोदी में उठाकर नाला पार करवाया गया और दुल्हन की विदाई की गई। दरअसल, बरात जब गई तो नाला सुखा था लेकिन जब शादी के बाद लौटे तो नाले में पानी लबालब बह रहा था। ऐसे में दूल्हे दुल्हन को गोद में उठाकर नाला पार करवाना पड़ा।

PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक, नाला पार रहने वाले रूपेश का प्रेम विवाह इसी महीने बस्ती पारा की भारती से तय हुआ था। घर से दूल्हा के रूप में तैयार हुए रूपेश और सारे बाराती सूखा नाला पार कर आसानी से उस पार पहुंचे। इधर शादी की रस्में और मांगलिक कार्यक्रम पूर्ण हुए उधर झमाझम बारिश हो चुकी थी जिससे नाला में पानी भर गया।

PunjabKesari

नाले में पानी ज्यादा होने के कारण दूल्हे की गाड़ी नाला पार नहीं कर पाई और फिर बाराती दूल्हे और दुल्हन को गोद पर उठाकर नाला पार कराया तब दुल्हन अपनी ससुराल पहुंच पाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!