दतिया में सरकार के 25 भ्रष्टाचारी मंत्री वोट खरीदने लगे हैं, एक मंत्री के साथ तो हमारी बेटी का हत्यारा घूम रहा है-जीतू

Edited By Desh Raj, Updated: 27 Jul, 2026 11:06 PM

in datia 25 corrupt ministers of the government have started buying votes

दतिया उपचुनाव में प्रचार अंतिम दौर में पहुंच चुका है।  भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो चुका है। इसी कड़ी में जीतू पटवारी ने बीजेपी पर तगड़ा प्रहार किया है। बरगाय में बीजेपी पर बरसते हुए जीतू ने

(दतिया): दतिया उपचुनाव में प्रचार अंतिम दौर में पहुंच चुका है।  भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो चुका है। इसी कड़ी में जीतू पटवारी ने बीजेपी पर तगड़ा प्रहार किया है। बरगाय में बीजेपी पर बरसते हुए जीतू ने कहा कि दतिया में सरकार के 25 मंत्री लगे हैं । इन पर वोट खरीदने का जिम्मा है। जीतू ने कहा कि लोकतंत्र लूटने के लिए भाजपा के 25 मंत्री मैदान में उतारे हुए हैं।  हत्यारे और अपराधी भी मंत्री के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राकेश शुक्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके साथ इसी गांव के बेटी का हत्यारा मंत्री राकेश के साथ धूम  रहा है। ऐसी पाखंडी सरकार के मंत्री ,जिसके साथ हत्यारा घूम रहा है क्या आप उसे वोट देगें।

जीतू ने कहा यहां पर लगे 25 के 25 मंत्री भ्रष्ट हैं । ये 25 मंत्री वोट खरीदने आए हैं। इसलिए आप ऐसे लोगों को वोट नहीं दें। बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग 30 जुलाई को है। चुनाव प्रचार आखिरी दौर में पहुंच चुका है और कांग्रेस भाजपा एक दूसरे पर हमलावर हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!