इंदौर: गौतमपुरा में हिंगोट युद्ध में तुर्रा और कलंगी दल ने एक दूसरे पर बरसाई आग, 46 लोग घायल

Edited By meena, Updated: 27 Oct, 2022 12:14 PM

indore fire broke out in hingote war in gautampura 46 people injured

पूरे देश प्रसिद्ध इंदौर जिले के गौतमपुरा में परंपरागत रूप से होने वाला हिंगोट युद्ध संपन्न हुआ जिसमें बढ़-चढ़कर योद्धाओं ने भाग लिया। यह एक ऐसा युद्ध होता है जिसमें ना तो किसी की जीत होती है

इंदौर(गौरव कंछल): पूरे देश प्रसिद्ध इंदौर जिले के गौतमपुरा में परंपरागत रूप से होने वाला हिंगोट युद्ध संपन्न हुआ जिसमें बढ़-चढ़कर योद्धाओं ने भाग लिया। यह एक ऐसा युद्ध होता है जिसमें ना तो किसी की जीत होती है और ना ही किसी की हार होती है। इसमें कलंगी और तुर्रा नाम की दो सेनाओं के बीच युद्ध होता है। दोनों ही एक दूसरे पर हिंगोट बरसाते हैं, जो बारूद से भरा एक खास तरह का फल होता है। इस युद्ध को गौतमपुरा रूणजी के हिंगोट युद्ध के योद्धा भाईचारे का युद्ध मानते हैं। वह इस बार बड़ी संख्या में दर्शक युद्ध देखने पहुंचे।

PunjabKesari

इंदौर जिले के गौतमपुरा में दिवाली के दूसरे दिन हिंगोट युद्ध का आयोजन होता है। यह एक ऐसा युद्ध है जिसमें ना तो किसी की जीत होती ही ना ही किसी की हार। इस युद्ध को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद रहा जहां पुलिस प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल तैनात कर चौकसी बरती गई, वहीं इस बार युद्ध के मैदान में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए और ड्रोन से भी निगरानी रखी गई ताकि हर एक मुवमेंट पर निगरानी रखी जा सके।

PunjabKesari

गौतमपुरा में होने वाले इस खतरनाक हिंगोट युद्ध में इस बार 46 लोग घायल हुए जहां उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। वही इस युद्ध को देखने दूर दूर से हजारों की संख्या में लोग दर्शक पहुंचे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!