क्रिकेट खेल रहे थे CMO, पुलिस पहुंची और मैदान से कर लिया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Edited By meena, Updated: 08 Apr, 2024 03:15 PM

indore police arrested dhankhadi cmo

पुलिस ने शहडोल के नगर पालिका में सीएमओ पद पर पदस्थ प्रभात बरकड़े को गिरफ्तार किया है...

इंदौर (सचिन बहरानी): पुलिस ने शहडोल के नगर पालिका में सीएमओ पद पर पदस्थ प्रभात बरकड़े को गिरफ्तार किया है। उन पर नीट की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है। पीड़ित मार्च 2024 में इंदौर के एमआईजी थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। खास बात यह है कि पुलिस जब आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार करने पहुंची। उस वक्त वे धनपुरी के एक ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे थे। पुलिस ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार किया और फिर इंदौर के लिए रवाना हो गई।

PunjabKesari

आरोपी अधिकारी प्रभात वरकड़े बालाघाट के बैहर के रहने वाला है। पीड़ित छात्रा भी वहीं की रहने वाली है। आरोपी प्रभात बरकड़े पिछले दो साल से धनपुरी नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में पदस्थ है। इससे पहले शहडोल जिले की बकहो नगर परिषद में सीएमओ रह चुके है। डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी सीएमओ प्रभात बरकड़े पर रेप का ये मामला उस वक्त का है, जब वे इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। इंदौर में उनकी मुलाकात पीड़ित छात्रा से हुई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!