Video: कैलाश का बड़ा बयान, लोकसभा चुनाव में बजाएंगे ममता की घंटी

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 14 Feb, 2019 05:48 PM

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह कमर कसे हुए हैं, वहीं प्रदेश में लोकसभा चुनाव को साधने के लिए जुबानी जंग और राजनीतिक पैतरे तेज हो गए हैं। जिले के वारासिवनी मुख्यालय में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में...

बालाघाट: लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह कमर कसे हुए हैं, वहीं प्रदेश में लोकसभा चुनाव को साधने के लिए जुबानी जंग और राजनीतिक पैतरे तेज हो गए हैं। जिले के वारासिवनी मुख्यालय में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में आयोजित कार्यक्रम युवा संसद में कैलाश विजयवर्गीय ने शिरकत की। कैलाश ने पं. बंगाल की ममता सरकार को घेरने में भी कोई कसर न छोड़ी। उन्होंने ममता बैनर्जी को आड़ों हाथों लेते हुए कई हमले बोले।

PunjabKesari

कैलाश ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार एक के बाद एक बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार के विपक्ष में बैठे लोगों को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता नहीं है। वहां पर खुद उनके उपर कई झूठे मुकदमे लाद दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पं.बंगाल में लोकतंत्र खतरे में है। वे इस बार लोकसभा के चुनाव में ममता सरकार की घंटी बजाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यहां की सरकार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के जाने पर पाबंदी लगाती है और आंतकवादियों के जनक रोहिग्या मुसलमानों को शरण दे रहे हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!