युवा दिवस पर कमलनाथ का बड़ा ऐलान, कांग्रेस सरकार बनी तो 6 महीने के अंदर खाली पदों पर करेंगे सीधी भर्ती

Edited By meena, Updated: 12 Jan, 2023 04:32 PM

kamal nath s big announcement on youth day

आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने नौजवानों के लिए बड़ा ऐलान किया

भोपाल: आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने नौजवानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कमलनाथ ने नौजवानों को वचन दिया है कि वो प्रदेश में कांग्रेस सरकार (Congress Government) बनने के 6 महीने बाद खाली पदों पर सीधी भर्ती करेंगे।

PunjabKesari

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कमलनाथ (Kamal Nath) ने ट्वीट कर लिखा है कि भर्ती परीक्षाओं के घोटाले पर अंकुश लगाएंगे और युवाओं की भर्ती की नई व्यवस्था बनाएंगे। आज मध्यप्रदेश का युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित है। देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में नित नए घोटाले हो रहे हैं। परीक्षाओं के परिणाम वर्षों तक जारी नहीं हो पा रहे हैं। MPSC के परिणाम 2019 से घोषित नहीं हुए हैं। भर्ती ठप पड़ी है। यह स्थिति अत्यधिक चिंताजनक है। आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के नौजवान साथियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी रिक्त पदों पर युवाओं की सीधी भर्ती प्रारंभ कर 6 माह में पद भरेंगे, भर्ती परीक्षाओं के घोटाले पर अंकुश लगाएंगे और युवाओं की भर्ती की नई व्यवस्था बनाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!