Edited By Devendra Singh, Updated: 28 Aug, 2022 04:02 PM

पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद नकुलनाथ (mp nakulnath) का कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित आमजन ने भव्य स्वागत किया।
छिंदवाड़ा: पूर्व सीएम कमलनाथ (kamalnath) ने छिन्दवाड़ा पहुंचते ही भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (giriraj singh) पर हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश के पीड़ित परेशान किसानों को लेकर भी प्रदेश भाजपा सरकार (bjp government) को आड़े हाथों लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद नकुलनाथ (mp nakulnath) का कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित आमजन ने भव्य स्वागत किया।
18 साल से परेशान हैं किसान: कमलनाथ
कमलनाथ ने छिन्दवाड़ा की इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पर मीडिया से चर्चा की। मध्य प्रदेश में जारी अतिवर्षा और बाढ़ से किसानों की खरीफ की फसलें (crop of kharif) बर्बाद हो चुकी है। मीडिया के सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवर्षा और बाढ़ अभी आई है। प्रदेश का किसान तो 18 वर्षो से परेशान है। प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के लिए नीति और उनकी फसलों को उचित दाम दिलाने में नाकामयाब है।
गिरिराज सिंह जीतकर दिखाएं: पूर्व सीएम
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल किया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने छिन्दवाड़ा की 7 विधानसभा और लोकसभा सीट जीतने का दावा किया है। इस पर उन्होंने कहा गिरिराज सिंह खुद इस बार जीतकर दिखाएं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamalnath) एवं सांसद नकुलनाथ छिन्दवाड़ा के 3 दिवसीय दौरे पर है।