सरपंच पति की हत्या! 24 घंटे बाद भी हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस, विधायक ने दिए कड़े निर्देश

Edited By meena, Updated: 12 Sep, 2026 07:24 PM

khandwa mla chhaya more arrived to console the family members

खंडवा में सरपंच पति रूमसिंह की हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस की जांच संदिग्धों के इर्द-गिर्द घूम रही है। घटना के बाद आज पंधाना विधायक छाया मोरे बोरखेड़ा...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : खंडवा में सरपंच पति रूमसिंह की हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस की जांच संदिग्धों के इर्द-गिर्द घूम रही है। घटना के बाद आज पंधाना विधायक छाया मोरे बोरखेड़ा पहुंचीं। उन्होंने मृतक के परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने खंडवा SP से फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी लेते हुए, कहा, कि आरोपियों को जल्द पकड़कर मामले का खुलासा करें। ओर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाए।

PunjabKesari

पंधाना विधायक छाया मोरे ने इस हत्याकांड को बेहद दुखद और चिंता में डालने वाला मामला बताया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अगम जैन से फोन पर चर्चा कर मामले में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।

बता दें कि, कल पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा में सरपंच ज्ञानीबाई के पति रूमसिंह का शव खेत के पास मिला था। रूमसिंह बोरखेड़ा से अपने घर बोरखेड़ा टांडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। मृतक के गले पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। इसके अलावा शरीर पर भी चोट के निशान मिले थे। घटना के बाद से ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अब संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। बहुत ही जल्द खुलासा हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!