बम-बम बोले के जयघोष से शिवमय हुआ किरंदुल, सैकड़ों शिवभक्त देवघर कांवड़ यात्रा पर रवाना

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Aug, 2026 11:51 AM

kirandul resonates with chants of  bam bam bole  as the atmosphere turns

दंतेवाड़ा (आज़ाद सक्सेना): श्रावण मास की पावन बेला में दंतेवाड़ा जिले का किरंदुल नगर पूरी तरह शिवमय हो उठा। "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "जय बाबा बैद्यनाथ" के जयघोष के बीच सैकड़ों शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की पावन कांवड़ यात्रा के लिए रवाना...

दंतेवाड़ा (आज़ाद सक्सेना): श्रावण मास की पावन बेला में दंतेवाड़ा जिले का किरंदुल नगर पूरी तरह शिवमय हो उठा। "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "जय बाबा बैद्यनाथ" के जयघोष के बीच सैकड़ों शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की पावन कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुए। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर इस भव्य धार्मिक यात्रा में जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

भगवा वस्त्र धारण किए कांवड़िए हाथों में पवित्र कांवड़ लेकर भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की बड़ी भागीदारी ने यात्रा को और अधिक भव्य बना दिया। पूरा नगर शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और बाबा भोलेनाथ से सभी की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सेवा, त्याग और सामाजिक एकता का प्रतीक है। "बोल बम" के गगनभेदी जयघोष के बीच शिवभक्तों का विशाल जत्था जलाभिषेक के संकल्प के साथ देवघर के लिए रवाना हो गया।









 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!