किशन गुप्ता हत्याकांड में नया मोड़: दो दिन तक प्रशासन पर लगाए आरोप, अब SDM के पैरों में गिरी मृतक की बहन

Edited By meena, Updated: 01 Oct, 2026 04:57 PM

kishan gupta murder case allegations leveled against the administration for two

खंडवा में किशन गुप्ता हत्याकांड को लेकर पिछले दो दिनों से प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाने और विरोध-प्रदर्शन के बाद गुरुवार को पूरे मामले में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : खंडवा में किशन गुप्ता हत्याकांड को लेकर पिछले दो दिनों से प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाने और विरोध-प्रदर्शन के बाद गुरुवार को पूरे मामले में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। जिस परिवार के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम और प्रदर्शन कर रहे थे, वही परिवार प्रशासन की कार्रवाई के बाद SDM बजरंग बहादुर के समर्थन में नारे लगाता नजर आया।

PunjabKesari

दरअसल, गुरुवार सुबह SDM बजरंग बहादुर पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ भवानी माता क्षेत्र पहुंचे। यहां गुप्ता परिवार और यादव परिवार के बीच लंबे समय से विवाद का कारण बनी दुकान पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे जेसीबी की मदद से तोड़ दिया।

PunjabKesari

दुकान पर कार्रवाई होते ही मृतक किशन गुप्ता के परिवार की महिलाओं ने SDM बजरंग बहादुर के समर्थन में ‘SDM बजरंग बहादुर जिंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसी दौरान मृतक किशन गुप्ता की बहन भावुक हो गईं और SDM के पैरों में गिरकर नतमस्तक हो गईं।

PunjabKesari

गौरतलब है कि नए बस स्टैंड क्षेत्र में हुए विवाद के बाद किशन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हुए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई और प्रशासन की भूमिका को लेकर विरोध जताया था। अब विवादित दुकान को हटाए जाने के बाद मामले में परिजनों के रुख में आया यह बदलाव चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!