Land Record विभाग के बाबू के घर लोकायुक्त का छापा, चोर ने खोला राज

Edited By meena, Updated: 02 Aug, 2019 11:13 AM

land records department s babu s house launches lokayukta

ग्वालियर जिले में आय से अधिक मामले में लैंड रिकॉर्ड विभाग के बाबू संजय भागवानी के घर लोकायुक्त पुलिस ने छापेमारी की। लोकायुक्त की पुलिस ने कार्रवाई आज सुबह की जिसमें उनके घर सहित 3 अन्य ठिकानों व उसके साले के घर एक साथ छापेमारी की...

ग्वालियर: ग्वालियर जिले में आय से अधिक मामले में लैंड रिकॉर्ड विभाग के बाबू संजय भागवानी के घर लोकायुक्त पुलिस ने छापेमारी की। लोकायुक्त की पुलिस ने कार्रवाई आज सुबह की जिसमें उनके घर सहित 3 अन्य ठिकानों व उसके साले के घर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा होने की संभावना है।

PunjabKesari

चोर ने खोला राज़
संजय भागवानी के करोड़पति होने का खुलासा एक चोरी से हुआ था। भागवानी के घर से एक साल पहले ढाई करोड़ रुपए चोरी हो गए थे। इसकी शिकायत उसने पड़ाव थाना में की थी। लेकिन भागवानी ने अपनी शिकायत में सिर्फ साढ़े चार लाख की चोरी बताई थी। तब चोर पकड़ा गया तो उससे डेढ़ करोड़ रुपए बरामद हुए। उसके बाद संजय भागवानी ने उन पैसों पर अपना हक़ जताया था और कहा था कि ये पैसे उसके साले के हैं। लेकिन संजय यह नहीं बता पाए थे कि उनके पास यह ढाई करोड़ रुपए कहां से आए।
 

PunjabKesari

पुलिस की नजरों में चढ़े
चोरी के उस ख़ुलासे के बाद भागवानी पुलिस की राडार पर आ गए थे। मामला लोकायुक्त पुलिस तक पहुंच गया। संजय भागवानी पर लगातार नजर रखी जाने लगी। जैसे ही संजय भागवानी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले लोकायुक्त पुलिस ने उसके खिलाफ सर्च वारंट ले लिए।

PunjabKesari

आज सुबह की गई छापेमारी
लोकायुक्त पुलिस ने आज सुबह संजय बागवानी के फूलबाग, द्वारकापुरी, गांधीनगर और उनके साले के घर पर छापा मार दिया। अब तक की कार्रवाई में लोकायुक्त पुलिस को संजय भागवानी के घर से कई संपत्तियों के दस्तावेज, बैंक लॉकर, कई बैंकों की पासबुक और सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं। छापे की कार्रवाई जारी है. माना जा रहा है कि कार्रवाई शाम तक चलेगी और इस बीच बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!