Edited By meena, Updated: 25 May, 2022 11:48 AM
छतरपुर में LPG के सिलेंडर में आग लगने का मामला सामने आया है जिसमें घर के 5 सदस्यों सहित पूरा घर जल गया। जिससे घर में रखा गृहस्थी, खाने, पीने का सामान भी पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गया। LPG सिलेंडर की इस भीषण आग में एक ही परिवार की 2 महिलाएं 2 बच्चे, 1...
छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर में LPG के सिलेंडर में आग लगने का मामला सामने आया है जिसमें घर के 5 सदस्यों सहित पूरा घर जल गया। जिससे घर में रखा गृहस्थी, खाने, पीने का सामान भी पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गया। LPG सिलेंडर की इस भीषण आग में एक ही परिवार की 2 महिलाएं 2 बच्चे, 1 पुरुष जल गये हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है तो वहीं उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक घटना ओरछा थाना क्षेत्र के तोरना गांव की है जहां 48 वर्षीय सास केसरबाई और 25 वर्षीय बहू वर्षा कुशवाहा रोजाना की तरह घर के रसोई घर में खाना बना रहीं थी, तभी उज्जवला योजना में मिले LPG गैस सिलेंडर के रेगुलेटर, और गैस पाईप में लीकेज होने से उसमें आग लग गई और यह आग पल भर में विकराल रूप लेकर घर के लिए काल बन गई और पूरा घर धू-धूकर जलने लगा।
इस आग में सत्य प्रकाश कुशवाहा (22), केसर बाई (48), वर्षा (25), सहित उसकी 8 माह की मासूम बेटी दीपाली और 3 साल की बेटी प्रिंसी कुशवाहा बुरी तरह जल गये हैं। घायलों को परिजन प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लेकर आये जहां पांचों घायलों का बर्न वार्ड में ईलाज चल रहा है। जिनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।