Edited By meena, Updated: 24 Feb, 2020 11:38 AM
मध्य प्रदेश में एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र में भेरु घाट के पास एक चने के खेत में अपने माता-पिता के साथ सो रहे मासूम को तेंदुए ने शिकार बना लिया। इस हमले में बच्चे की...
धार: मध्य प्रदेश में एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र में भेरु घाट के पास एक चने के खेत में अपने माता-पिता के साथ सो रहे मासूम को तेंदुए ने शिकार बना लिया। इस हमले में बच्चे की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार, मंजराव खराड़ी अपनी पत्नी व 7 साल के बेटे के साथ चने की रखवाली करने के लिए खेत में सो रहा था। तभी रात को तेंदुए आया और बच्चे को मुंह में दबाकर भाग गया। आवाज सुनकर वे जाग उठे और तेंदुए का पीछा करने लगे। लेकिन जब तक वे तेंदुए को ढूंढ पाते उसने बच्चे के मुंह और पैर के पास का सारा मांस नोंच लिया था। बच्चे की मौत के बाद जब यह खबर पुलिस को मिली तो वे भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बच्चे की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक अस्पताल पर भेजा।