दमोह में तेंदुए ने दी दस्तक, वन विभाग का रेस्क्यू जारी

Edited By meena, Updated: 09 Sep, 2019 11:43 AM

leopard knocked in damoh

सोमवार सुबह दमोह जिले के नगर पालिका टाउन हाल परिसर में तेदुंआ घुसने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं और तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है...

दमोह: सोमवार सुबह दमोह जिले के नगर पालिका टाउन हाल परिसर में तेदुंआ घुसने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं और तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के तीन बजे गश्त कर रहे पुलिस जवान को टाउन हॉल के पास एक जंगली जानवर नजर आया। उसने वरिष्ठ अफसरों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद डीएफओ विपिन पटेल के साथ एएसपी विवेक लाल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तेंदुए को देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर रखी है, फिलहाल तेंदुए का कुछ पता नहीं चल पाया है। सर्चिंग अभियान जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!