Edited By meena, Updated: 30 Sep, 2019 10:18 AM
मध्य प्रदेश में झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में पार्टी के स्टार प्रचारकों में साध्वी प्रज्ञा का नाम नहीं हैं। झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में साध्वी प्रज्ञा प्रत्याशी के...
भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में पार्टी के स्टार प्रचारकों में साध्वी प्रज्ञा का नाम नहीं हैं। वह झाबुआ प्रत्याशी भानु भूरिया के लिए प्रचार नहीं करेंगी। हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान भोपाल सीट पर चुनाव होने के बाद अन्य संसदीय सीटों के लिए साध्वी प्रज्ञा ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया था।
भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जेपी नड्डा, राकेश सिंह, शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, थावर चंद गहलोत, सुमित्रा महाजन और कैलाश विजयवर्गीय से बड़े नाम शामिल हैं।
बता दें कि मध्यप्रदेश में झाबुआ विधानसभा क्षेत्र की एक सीट पर ही उपचुनाव हो रहा है। यह सीट पहले बीजेपी की कब्जे में थी। भाजपा के जीएस डामोर यहां से विधायक थे। लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद डामोर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते यह सीट खाली हो गई।