लोकायुक्त का चला डंडा, रिश्वत खोर सिविल सर्जन रंगे हाथों धराया

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 23 Apr, 2019 11:24 AM

lokayukta s chanda danda bribeat khor civil surgeon dashed hands

प्रदेश में लोकायुक्त की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जहां जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। डॉक्टर ने बीमा क्लेम पास पर हस्ताक्षर के एवज में रिश्वत की मांग की थी। इससे पहले की डॉक्टर अपने मनसूबों में कामयाब हो...

मंडला: प्रदेश में लोकायुक्त की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जहां जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। डॉक्टर ने बीमा क्लेम पास पर हस्ताक्षर के एवज में रिश्वत की मांग की थी। इससे पहले की डॉक्टर अपने मनसूबों में कामयाब हो पाता लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज डॉक्टर को रंगेहाथों धर दबोचा।

PunjabKesari

 

जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने सोमवार को मंडला जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर मनोज मुराली को 5500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। डॉक्टर मुराली ने आवेदक हरिश्चंद्र उइके से बीमा क्लेम के फॉर्म पर हस्ताक्षर के बदले में रुपओं की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत आवेदक ने लोकायुक्त में की थी। इसके बाद आज टीम ने जाल बिछाकर रिश्वत की रकम के साथ डॉक्टर को पकड़ लिया है। मौके पर पंचनामा बनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!