संस्कारधानी में रिश्वतखोर कर्मचारी पर लोकायुक्त का स्ट्राइक, बेइमानी की कमाई लेते ही रंगे हाथों अरेस्ट

Edited By Desh Raj, Updated: 17 Feb, 2026 04:55 PM

lokayukta strikes bribe taking employee in sanskardhani

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी से एक रिश्वतखोरी का संगीन मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने  3 हजार की रिश्वत लेते Tax Collector को रंगे हाथों पकड़ा है। इस कार्रवाई से हड़कंप है। आए दिन  मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के नए नए मामले सामने आ रहे हैं।  इसी बीच...

(जबलपुर): मध्य प्रदेश की संस्कारधानी से एक रिश्वतखोरी का संगीन मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने  3 हजार की रिश्वत लेते Tax Collector को रंगे हाथों पकड़ा है। इस कार्रवाई से हड़कंप है। आए दिन  मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के नए नए मामले सामने आ रहे हैं।  इसी बीच जबलपुर में टैक्स कलेक्टर (कर संग्रहता) को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया गया है।

Tax Collector 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

जानकारी के मुताबिक जबलपुर के आवेदक दीपक कुशवाहा  मानेगांव ने बताया कि उनकी बीवी  के नाम नजूल का मकान है। मकान की टैक्स रसीद में पुराने टैक्स धारक की जगह अपनी पत्नी का नाम चढ़वाने के लिए टैक्स कलेक्टर से फरियाद की थी।

लेकिन इस काम की एवज में Tax Collector चन्द्रभान नोनिया के द्वारा 5 हजार की रिश्वत मांगी गई। इसी केस में कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त ने उसे  3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।  आरोपी को दबोचने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

कटनी जिले में भी कार्यपालन यंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर  कटनी जिले के जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री विकार अहमद सिद्दीकी को रिश्वतकांड में गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह लोकायुक्त ने यह कार्रवाई की। आरोप है कि कार्यपालन यत्री ने अपने ही विभाग से रिटायर्ड चौकीदार से 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत पर यह बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने कटनी जिले के जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री विकार अहमद सिद्दीकी को रिश्वतकांड के आरोप में गिरफ्तार किया। कार्यपालन यंत्री 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई उस समय की गई, जब विभाग के पूर्व कर्मचारी अपने बकाया एरियस भुगतान के लिए उनके निवास पर पहुंचे थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!