लोकायुक्त टीम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को चार हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Edited By meena, Updated: 20 Jul, 2019 04:35 PM

lokayukta team caught the anganwadi worker by taking bribe

मुरैना जिले के कैलारस में ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। उनके खिलाफ प्रसूता छत्तर सिंह जाटव ने ग्वालियर लोकायुक्त से शिकातय की थी कि आंगन कार्यकर्ता सुमन रजक ने प्रसूता सहायता राशि के दिलवाने के ऐवज...

मुरैना(जुनैद खान): मुरैना जिले के कैलारस में ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। उनके खिलाफ प्रसूता छत्तर सिंह जाटव ने ग्वालियर लोकायुक्त से शिकातय की थी कि आंगन कार्यकर्ता सुमन रजक ने प्रसूता सहायता राशि के दिलवाने के ऐवज में हितग्राही से 4 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इसके आधार पर कार्यवाही करते हुए लोकायुक्त टीम ने कैलारस खुमान का पुरा रोड़ स्थित सुमन रजक के घर पर हितग्राही छत्तर सिंह से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। 

PunjabKesari
 

जानकारी के अनुसार, छत्तर सिंह जाटव की पत्नी को 1 जुलाई को बच्ची हुई थी, जिसके चलते शासन के व्दारा प्रसूताओं को दी जाने वाली सहायता राशि दिलवाने के ऐवज में कैलारस ग्रामीण की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन रजक के व्दारा 4 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन रजक ने कई बार आग्रह करने के बावजूद भी हस्ताक्षर नहीं किए। परेशान छत्तर सिंह ने रिश्वत मांगने की शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त से की जिसे गंभीरता से लेते हुए लोकायुक्त ने कार्रवाई की।

PunjabKesari

लोकायुक्त टीम कैलारस पहुंचकर हितग्राही छत्तर सिंह जाटव को रिश्वत देने सुमन रजक के पास कैलारस खुमान के पुरा रोड़ स्थित मकान पर भेजा जैसे ही सुमन ने रिश्वत की राशि को अपने हाथों में लिया तुरन्त वहीं खड़े लोकायुक्त टीम के अधिकारियों व्दारा पकड़ कर हाथ धुलवाकर सैम्पल लिया जिसमें रिश्वत लेना पाया गया। साथ ही आरोपी का मेडिकल करा कर कार्यवाही की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!