महाकाल मंदिर में रील्स बनाने को लेकर हुआ विवाद, दबंग लड़कियों ने तीन लेडी गार्ड को पीटा..

Edited By Himansh sharma, Updated: 07 Apr, 2024 05:52 PM

mahakal temple some girls beat up three lady guards

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में महाकाल मंदिर परिसर में कुछ लड़कियां रील बना रही थीं।

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में महाकाल मंदिर परिसर में कुछ लड़कियां रील बना रही थीं। जब महिला सुरक्षा गार्ड्स ने उनको रोका तो लड़कियों ने महिला सुरक्षा गार्ड्स से झगड़ा शुरू कर दिया और उनके साथ मारपीट भी कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना शनिवार की है। महाकाल थाना पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। 

PunjabKesari
आपको बता दें कि महिला गार्ड शिवानी , संध्या और संगीता एक निजी सुरक्षा फर्म के लिए काम करते हैं। महाकाल मंदिर में प्रतिबंधित क्षेत्र में कुछ लड़कियां रील बना रहीं थीं वीडियो रील बनाए जाने से मना करने पर मारपीट करने वाली लड़कियों की शिकायत महिला सुरक्षा कर्मियों ने महाकाल थाना में की पुलिस ने नागदा निवासी पलक चौहान, परी चौहान और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!