रतनगढ़-जाट मार्ग पर बड़ी कार्रवाई: 20.5 लाख की 4.100 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Aug, 2026 12:36 PM

major crackdown on the ratangarh jat route two smugglers

जावद (सिराज ख़ान): मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे नशाविरोधी अभियान के तहत थाना रतनगढ़ के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जाट की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मोटरसाइकिल और 4 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम के साथ...

जावद (सिराज ख़ान): मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे नशाविरोधी अभियान के तहत थाना रतनगढ़ के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जाट की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मोटरसाइकिल और 4 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम के साथ रंगे हाथों दबोचा है। वहीं, माल सप्लाई करने वाले दूसरे मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ज़ब्त की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

पिठ्ठू बैग से बरामद हुई अफीम
मिली जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त को जाट पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने रतनगढ़-जाट मार्ग स्थित चावण्डिया फंटे पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। आरोपी की पीठ पर टंगे पिठ्ठू बैग से एक प्लास्टिक की थैली बरामद हुई, जिसकी जांच करने पर उसमें 4 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम पाई गई। पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मौके से आरोपी शांतिलाल (40), पिता भवाना धाकड़, निवासी ग्राम बोराव, थाना भैंसरोडगढ़, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया।

सप्लाई देने वाला दूसरा आरोपी भी दबोचा गया
पूछताछ के दौरान शांतिलाल ने खुलासा किया कि उसने यह अफीम कैलाश (36), पिता नंदलाल धाकड़, निवासी ग्राम बोराव, थाना भैंसरोडगढ़ से प्राप्त की थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 अगस्त को अफीम उपलब्ध कराने वाले आरोपी कैलाश को भी गिरफ्तार कर लिया।

बरामद माल व सामग्री:
 * अवैध अफीम: 04 किलो 100 ग्राम (कीमत ₹20,50,000)
 * मोटरसाइकिल: एक काले रंग की प्लेटिना (क्रमांक RJ 09 SP 6239, कीमत ₹40,000)
 * मोबाइल: एक एंड्रॉइड स्मार्टफोन (कीमत ₹10,000)

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
 * शांतिलाल धाकड़ (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम बोराव, थाना भैंसरोडगढ़, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)।
 * कैलाश धाकड़ (उम्र 36 वर्ष), निवासी ग्राम बोराव, थाना भैंसरोडगढ़, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)।

कार्रवाई करने वाली टीम
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भूरालाल भाबर (थाना प्रभारी रतनगढ़), उप-निरीक्षक नरेंद्र सिंह राठौर (चौकी प्रभारी जाट) और उनकी टीम की सराहनीय व महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!