नए LPG कनेक्शन को लेकर बड़ी अपडेट! LPG Connection Transfer अब हुआ आसान, घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन

Edited By meena, Updated: 21 May, 2026 02:02 PM

major regarding new lpg connections transferring an lpg connection is no

क्या आप भी नया एलपीजी गैस कनेक्शन लेना चाहते है तो आपके लिए बड़ी अपडेट है। दरअसल, खाड़ी देशों में बढ़े तनाव की वजह से कच्चे तेल और गैस सप्लाई पर खासा असर पड़ा है...

डेस्क : क्या आप भी नया एलपीजी गैस कनेक्शन लेना चाहते है तो आपके लिए बड़ी अपडेट है। दरअसल, खाड़ी देशों में बढ़े तनाव की वजह से कच्चे तेल और गैस सप्लाई पर खासा असर पड़ा है। ऐसे में स्थिति से निपटने के लिए कई जगहों पर नए गैस कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया धीमी या अस्थायी रूप से बंद कर दी है। लेकिन इसी बीच एक राहत भरी जानकारी सामने आई है कि यदि आप पुराने गैस कनेक्शन को ट्रांसफर करवाना चाहते हैं तो Indane, Bharat Gas और HP Gas जैसी कंपनियों ने यह प्रक्रिया काफी आसान कर दी है। उपभोक्ता बड़ी आसानी से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके भी गैस कनेक्शन ट्रांसफर कर सकते हैं। 

किन परिस्थितियों में LPG Connection Transfer किया जा सकता है?

•    शहर बदलने पर 
•    शादी के बाद नए पते पर शिफ्ट होने पर 
•    परिवार के सदस्य के नाम ट्रांसफर कराने पर 
•    कनेक्शन धारक की मृत्यु होने पर 

आवेदन करने से पहले ये दस्तावेज तैयार रखें:

•    आधार कार्ड 
•    पैन कार्ड 
•    नया Address Proof 
•    बिजली बिल / Rent Agreement 
•    पासपोर्ट साइज फोटो 
•    मोबाइल नंबर 
•    रिश्ते का प्रमाण पत्र 
•    मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) 

मोबाइल से Online LPG Transfer कैसे करें?

1.    अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट या ऐप में लॉगिन करें। 
2.    “Transfer Connection” या “Change Distributor” विकल्प चुनें। 
3.    नया पता और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। 
आवेदन सबमिट करने के बाद Request Number मिलेगा। 

ऑफलाइन भी कर सकते हैं एलपीजी गैस कनेक्शन ट्रांसफर 

यदि आप घर बैठे अप्लाई नहीं कर सकते तो आप ऑफलाइन भी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी गैस एजेंसी की विजिट करनी होगी और ऑपरेटर से एलपीजी गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने के लिए कहना होगा। इसके बाद वे आपको एप्लीकेशन फॉर्म देगें जिसे भरने के बाद उनके द्ववारा मांगे डाक्यूमेंट उपलब्ध कराएं और सारे डॉक्यूमेंट जमा होने के बाद आपके गैस कनेक्शन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

कितना समय लगता है?

आमतौर पर 7–15 दिनों में प्रक्रिया पूरी हो जाती है, हालांकि स्थानीय एजेंसी जांच के कारण समय थोड़ा बढ़ सकता है।
आवेदन रिजेक्ट होने से बचने के लिए ध्यान रखें
•    KYC अपडेट होना चाहिए 
•    आधार लिंक होना जरूरी हो सकता है 
•    सभी दस्तावेजों में नाम और पता एक जैसा हो 
•    अधूरे दस्तावेज अपलोड न करें 

सीधे आधिकारिक पोर्टल

•    Indane Online Services 
•    Bharat Gas Services 
•    HP Gas Customer Portal 
अगर आपके परिवार में किसी के नाम पर पुराना LPG कनेक्शन नहीं है, तो नई उपलब्धता के लिए स्थानीय गैस एजेंसी से संपर्क करते रहें क्योंकि कई क्षेत्रों में नए कनेक्शन सीमित संख्या में जारी हो रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!