छतरपुर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, 3 की मौत

Edited By meena, Updated: 09 Apr, 2024 01:37 PM

major road accident in chhatarpur 3 dead

छतरपुर में मंगलवार तड़के सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया...

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर में मंगलवार तड़के सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां बमीठा थाना क्षेत्र के टोरिया नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कूटी ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी अगम जैन घटना स्थल पहुंचे हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक पन्ना के पुरुषोत्तमपुर के रहने वाले हैं, जो छतरपुर से पन्ना जा रहे थे। घटना देर रात करीब 1: 30 बजे की बताई जा रही है। हादसे में पन्ना के पुरुषोत्तमपुर निवासी लक्ष्मण कुशवाहा उम्र 25 वर्ष, नीरज रैकवार उम्र 17 वर्ष, सुनील रैकवार उम्र 25 वर्ष की मौके पर मौत हो गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!