MP में 9, 10, 11 और 12 अक्टूबर तक मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, इन जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट; रहें सावधान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Oct, 2026 10:18 AM

major weather forecast for mp from october 9 to 12 storm and rain alert

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। राज्य के कई जिलों में बारिश देखने को मिली। जबकि कुछ इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन के समय धूप खिलने से गर्मी और रात को ठंड का एहसास होता है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। शुक्रवार...

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। राज्य के कई जिलों में बारिश देखने को मिली। जबकि कुछ इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन के समय धूप खिलने से गर्मी और रात को ठंड का एहसास होता है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। शुक्रवार को प्रदेश के 9 जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। तेज आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, भोपाल और इंदौर में धूप खिलने से आसमान साफ रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को राज्य के 9 जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, पन्ना, मैहर, शहडोल और अनूपपुर में तेज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही बिजली कड़कने का भी अनुमान है। इन जनपदों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10 और 11 अक्टूबर को भी इन इलाकों में बारिश हो सकती है। जबकि 12 अक्टूबर से मौसम साफ होने का अनुमान है।

वहीं, राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो आसमान लगभग साफ रहेगा। आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। यहां दिन के समय धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी का एहसास होगा। जबकि रातें ठंडी होने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इसी के साथ ही इंदौर में भी आज कुछ इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस धार में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस शाजापुर के गिरवर में दर्ज हुआ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!