मॉर्निंग वॉक कर रही महिला का मंगलसूत्र लूटा, घटना सीसीटीवी में कैद

Edited By meena, Updated: 22 Sep, 2022 03:16 PM

mangalsutra of woman doing morning walk was looted

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है यहां पर सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ पीछे से आए एक युवक मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गया।

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है यहां पर सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ पीछे से आए एक युवक मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गया। लूट की घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

PunjabKesari

आपको बता दें यह पूरी घटना इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के दत्तनगर की है। यहां पर सुबह मॉर्निंग वॉक तीन महिलाएं घर से निकली थी सुबह सड़क पर जाते समय एक युवक उन महिलाओं के पीछे से आया और एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसीपी रुबीना ने बताया कि घटना सुबह सुबह की है और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। अधिकारी ने बताया कि युवक एक कैपरी पहना हुआ है और नशे में दिख रहा है। इस पूरी वारदात में कुल 3 लोग शामिल हैं जिसमें लूटकर भागने वाला साथ ही दो लड़के बाइक पर इसका इंतजार कर रहे थे। तीनों की तलाश में टीम गठित कर दी गई है और आरोपी की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!