Edited By meena, Updated: 06 Aug, 2026 02:51 PM

नगर परिषद विजयपुर में 5 अगस्त को आयोजित बैठक के दौरान नए एल्डरमैनों के स्वागत और मीट मार्केट के लिए भूमि आवंटन के मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला...
श्योपुर (जेपी शर्मा) : नगर परिषद विजयपुर में 5 अगस्त को आयोजित बैठक के दौरान नए एल्डरमैनों के स्वागत और मीट मार्केट के लिए भूमि आवंटन के मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला। महिला वार्ड पार्षदों ने आरोप लगाया कि बैठक के दौरान सीएमओ ने उन्हें "गेट आउट" कहा, जिसके बाद करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
वहीं, इस मामले में सीएमओ ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बैठक केवल निर्वाचित पार्षदों के लिए थी। उनके अनुसार, कुछ अन्य लोग बैठक कक्ष में बैठे थे, जिन्हें नियमों के तहत बाहर जाने के लिए कहा गया था। इसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनी। अब सवाल यह है कि बैठक में हुआ विवाद आखिर नियमों का पालन था या जनप्रतिनिधियों के सम्मान का मुद्दा?