MY अस्पताल में डेड बॉडी से मंगलसूत्र चोरी, गम में डूबे पति से थानों के चक्कर लगवा रही पुलिस

Edited By meena, Updated: 21 May, 2022 06:16 PM

mangalsutra stolen from dead body in my hospital

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद के महिला के शव को एम.वाय. अस्पताल की मर्च्युरी में ले जाया गया तो वहां किसी ने महिला के शव से मंगलसूत्र गायब कर दिया। खास बात यह कि जिसने चोरी करने वाले शख्स ने चांदी के गहनों को छोड़कर केवल सोने के बहुमूल्य...

इंदौर(सचिन बहरानी): संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद के महिला के शव को एम.वाय. अस्पताल की मर्च्युरी में ले जाया गया तो वहां किसी ने महिला के शव से मंगलसूत्र गायब कर दिया। खास बात यह कि जिसने चोरी करने वाले शख्स ने चांदी के गहनों को छोड़कर केवल सोने के बहुमूल्य मंगलसूत्र पर हाथ साफ किया है। दरअसल, इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र बरगदी में रहने वाली 26 वर्षीय छाया पति नितेश की मौत संदिग्ध हालातों में हो गई। बताया जा रहा है शुक्रवार को अचानक जब छाया नामक महिला को घबराहट और वमिट की शिकायत होने लगी तो उसके पति नितेश द्वारा उसे बाणगंगा क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से छाया को गंभीर हालत में इलाज के लिए एम.वाय. अस्पताल भेज दिया गया। वही इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने छाया को मृत घोषित कर दिया।
PunjabKesari

इधर, नियमों के हिसाब से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम.वाय. अस्पताल की मर्च्युरी में भेजा गया। जिस वक्त महिला को उसका पति मर्च्युरी में छोड़कर आया था उस वक्त महिला के गले मे मंगलसूत्र सहित चांदी के अन्य आभूषण होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, मर्च्युरी भवन में सुरक्षा और सतर्कता की दृष्टि से कई सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं। ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि महिला की लाश से मंगलसूत्र चुराने वाला जल्द गिरफ्तार हो जाएगा। हालांकि, बाणगंगा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस की माने तो आगे की कार्रवाई के लिए महिला के पति को शिकायत करनी पड़ेगी चूंकि चोरी की घटना एम.वाय. अस्पताल की है लिहाजा मृतक महिला के पति नितेश को थाना संयोगितागंज में रिपोर्ट दर्ज करानी होगी।

PunjabKesari

संदिग्ध मौत के बाद महिला के पति ने बताया कि उसने अपनी पत्नि को बचाने के लिए पूरे जत्न किये लेकिन एम.वाय. अस्पताल में घबराहट और वमिट के चलते उसकी मौत हो गई। मूलतः कुसमानिया के रहने वाले नितेश ने बताया कि उसकी पत्नि के गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया है और चोर का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इधर, बाणगंगा पुलिस के जांच अधिकारी एस.आई. राजेश सोनी ने बताया कि फिलहाल महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस ने मंगलसूत्र चोरी को लेकर कहा कि अब पति द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, ये पहला मामला नहीं है जब प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल एम.वाय. में ऐसी वारदात सामने आई है फिलहाल ताजा मामले को लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!