महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर के इस क्षेत्र को दी बड़ी सौगात, करोड़ों के विकासकार्यों का किया भूमिपूजन
Edited By meena, Updated: 05 Nov, 2024 04:49 PM

सोमवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर के पश्चिमी क्षेत्र को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है..
इंदौर (सचिन बहरानी) : सोमवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर के पश्चिमी क्षेत्र को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। महापौर ने यहां एक भव्य कार्यक्रम के जरिए इलाके में कई विकास कायों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने 2 करोड़ 82 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 58 करोड़ से ज़्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया है। इस दौरान महापौर ने महापौर ने 20 करोड़ की लागत से बनने वाली अन्नपूर्ण रोड और रिंग रोड को कनेक्ट करने वाली सड़क का किया भूमिपूजन भी किया।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल का लेखा जोखा भी जनता के सामने रखा। उन्होंने मंच के माध्यम से बताया कि इंदौर में हर तरफ विकास के कार्य हो रहे हैं शहर में 750 किलोमीटर लम्बी नर्मदा पानी के लिए पाइप पाइन डाली गई है। कई चौराहों पर फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है जिसकी वजह से सड़कें खुदी हुई है। महापौर ने आम लोगों से अपील की है कि विकास कार्य को लेकर अगर थोड़ी परेशानी उठाना पड़े तो उठा लीजिए क्योंकि हम 2050 का इंदौर तैयार कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान वार्ड के लोगों का दिवाली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। वही कार्यक्रम में सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शामिल हुए।
Related Story

इंदौर में मचा हड़कंप, CM मोहन के काफिले के सामने खड़ा हो गया युवक, रुकवाया काफिला,जोर-जोर से...

राज्य में जल्द बड़े तबादले! इन जिलों के कलेक्टर हट सकते हैं, नई सूची पर सरकार की तैयारी; अफसरों से...

राज्य की नौकरशाही में हलचल! कई बड़े IAS-IPS होंगे रिटायर, बड़े पैमाने पर होंगे तबादले

अपनी ही सरकार में त्रस्त भाजपा विधायक! उठा सकते हैं ये बड़ा कदम

कांग्रेस में घमासान! कांग्रेस नेता ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ राहुल गांधी को लिखा पत्र, कर दी ये...

जुआ कांड में पुलिस अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! खातों में आएंगे ₹4000, लंबा इंतजार अब खत्म

राज्य में होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! इन 12 जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी, यहां देखें नाम

विजयवर्गीय ने 28 की परंपरागत बजरबट्टू सम्मेलन से बनाई दूरी! क्या सच में MP में कुछ बड़ा होने वाला...

कलेक्टरों की ट्रांसफर लिस्ट तैयार! 2017 बैच को मिलेगा मौका, जल्द जारी हो सकता है बड़ा फेरबदल