Edited By meena, Updated: 06 Jun, 2023 11:44 AM

बागेश्वर धाम के महंत पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शादी की कामना लेकर एक MBBS की छात्रा ने पदयात्रा शुरु की है
छतरपुर: बागेश्वर धाम सरकार के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) के देश भर में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। उनके कार्यक्रम में इतनी भीड़ उमड़ती है जिसे संभालना पुलिस प्रशासन के लिए भी मुश्किल हो जाता है। उनके अनेक चाहने वालों में से एक MBBS की छात्रा ने बागेश्वर धाम से शादी की इच्छा जताई है। इतना ही नहीं शादी की कामना लेकर छात्रा ने पदयात्रा भी शुरु की है। छात्रा का नाम शिवरंजनी तिवारी बताया जा रहा है। वह 3 जून को चित्रकूट स्थित संतोषी अखाड़ा पहुंची जहां उसने बागेश्वर धाम सरकार से शादी की इच्छा जताई। जहां चित्रकूट के साधू संतो के समक्ष भजनों का गायन करते हुए मनोकामना पूर्ति हेतु साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शिवरंजनी इस इच्छा को पूरी करने के लिए गंगोत्री धाम से बागेश्वर धाम तक कलश यात्रा पर निकली है। इस दौरान उसने सिर पर गंगाजल का कलश लेकर गंगोत्री धाम से कूच किया। शिवरंजनी का कहना है कि वो 16 जून को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपने मन की बात बताएंगी। शिवरंजनी की इस कलश यात्रा में उसके पिता, भाई और अन्य लोग भी शामिल है।
वहीं अब बागेश्वर धाम के शुभचिंतकों और उनके चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार है, कि क्या 16 जून को शिवरंजनी तिवारी के धाम पहुंचने पर बागेश्वर महाराज की शादी पर से पर्दा उठ जाएगा, या फिर सस्पेंस बरकरार रहेगा। जैसा कि पहले प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी जी से शादी करने का सस्पेंस चल रहा था।